शुक्र का उदय : 18 अप्रैल को शुक्र का मेष राशि में उदय, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव
18 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र मेष राशि में उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र के उदय होने के साथ ही शादि- विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। शुक्र के उदय होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र का मेष राशि में उदय से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...
मेष राशि
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
शादी- विवाह होने के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना शुभ कहा जा सकता है।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
नया मकान या वाहन का योग भी बन रहा है।
सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
मिथुन राशि
शुक्र का उदय होने से आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा, लेकिन खर्चों में इजाफा भी हो सकता है, इसलिए सोच- समझकर धन खर्च करें।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी बेहतरीन है।
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिला-जुला फल मिलने की उम्मीद है।
परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, लेकिन हिम्मत से काम लेने की जरूरत होगी।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
दान- पुण्य करने का अवसर भी मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी बेहतरीन है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मान- सम्मान में वृद्दि होगी।
लेन- देन के मामलों में सावधानी बरतें।
कोर्ट- कचहरी के मामलों से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है।
व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के उदय होने से सावधान रहने की आवश्यकता है।
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
वाद- विवाद से बचने का प्रयास करें।
शादी विवाह के कार्यों में विलंब हो सकता है।
धनु राशि
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
दापंत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
विवाह होने के योग भी बन रहे हैं।
पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
नया मकान या वाहन ले सकते हैं।
कुंभ राशि
किए गए कार्यों की सराहना होगी।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
सामाजिक मान- सम्मान भी बढ़ सकता है।
अपने स्वभाव के चलते कठिन समय को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिले- जुल परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
No comments:
Post a Comment