Thursday, April 1, 2021

मुनि प्राणम्यसागर परिचय

 


previous arrow
next arrow

पूज्यास्पद मुनिश्री १०८ प्रणम्य सागर जी महाराज
Welcome to website of Pranamya Sagar Ji Maharaj

परिचय

मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज
पूर्व नाम : ब्र. सर्वेश जी
पिता-माता : श्री वीरेन्द्र कुमार जी जैन एवं श्रीमती सरिता देवी जैन
जन्म : 13.09.1975, भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
जन्म स्थान : भोगांव, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)
वर्तमान में : सिरसागंज, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : बीएससी (अंग्रेजी माध्यम)
भाई : सचिन जैन
बहिन : सपना जैन
गृह त्याग : 09.08.1994
क्षुल्लक दीक्षा : 09.08.1997, नेमावर
एलक दीक्षा : 05.01.1998, नेमावर
मुनि दीक्षा : 11.02.1998, माघ सुदी 15, बुधवार, मुक्तागिरीजी
दीक्षा गुरु : आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

पूज्यास्पद मुनिश्री १०८ प्रणम्य सागर जी महाराज श्रमण साधुओं की वंदनीय परम्परा में महनीय स्थान के अधिकारी पुण्य पुरुष हैं| आपके महान परिचय को लेखनी से लिख पाना अत्यंत दुर्द्धर है| पहाड़ को काटकर सुरंग निकाली जा सकती है, धरती को चीर कर पानी निकाला जा सकता है, आसमां को फाड़कर धरती पर भागीरथी को धरती पर लाया जा सकता है लेकिन आपके जैसे गुरु की महिमा का वर्णन संभव नही|

आप एक नहीं अनेक गुणों के धारी हैं, आप एक नहीं अनेक सलाह व सुराह के दर्शायक हैं, चतुर्थ काल सम आपकी चर्या है, आप वात्सल्य के सागर हैं, आपके मुख पर मंद मधुर मुस्कान प्रतिपल रहती है, आपकी मृदु वाणी जनकल्याणी है| यह आपकी वाणी का ही जादू है कि प्रवचनसार जैसे महान ग्रन्थ पर आपके प्रवचनों का ध्याय पारस, जिनवाणी एवं यूट्यूब जैसे चैनलों के माध्यम से विश्व भर में सुने गये|

आपके तपोनिष्ठ जीवन का एकमात्र ध्येय सम्यक ज्ञान के साथ एकान्त श्रुतोपासना है| श्रुतोपासना की निरंतरता के क्रम में आपके द्वारा महान ग्रंथो की रचना हुई है| यह आपकी लेखनी का ही जादू है कि प्राकृत भाषा जो कि हमारे आगम की भाषा है जिसे आज लोग भूल गए थे इसे भी “पाइय-सिक्खा” पुस्तक श्रृंखला की रचना से इतना सरल बना दिया कि जन जन में प्राकृत सीखने की लहर उठ गयी है आपके द्वारा रचित “पाइय-सिक्खा” पुस्तक इतनी सरल हैं जिसे आज 5 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के वृद्ध, युवा महिलाएं एवं बच्चे पढ़ रहें हैं|

प्राकृत पाठशालाएं

आपके आशीर्वाद से विभिन्न स्थानों पर अपनी संस्कृति एवं भाषा के संरक्षण हेतु प्राकृत की पाठशालाएं सुचारू रूप से चल रहीं हैं| आज प्राकृत ऑनलाइन पाठशालाओं के माध्यम से भी लोग घर बैठे ही लोग “पाइय-सिक्खा” की पुस्तकों से प्राकृत का ज्ञान अर्जित कर रहें हैं| आपने जहाँ एक और प्राकृत से परिचय कराया है वहीँ दूसरी ओर अर्हं ध्यान के माध्यम से हमारी प्राचीन सभ्यता को जीवित किया है| अर्हं ध्यान आज सभी के लिए वरदान सिद्ध हुआ है| जनसाधारण को अर्हं ध्यान के मध्यं से असाध्य रोगों से मुक्ति मिल रही है| आजकी युवा पीढ़ी को सुदृढ़ बनाने के लिए Life Management, Fact of Fate, लक्ष्य, जिन्दगी क्या है जैसी पुस्तकों को लिखकर बच्चो एवं युवाओं को एक सकारात्मक दिशा दी है|

अकलंक शरणालय छात्रावास

बच्चो को संस्कारों से सज्जित, नवीन एवं सकारात्मक दिशा प्राप्त हो इस हेतु आपकी पावन प्रेरणा एवं मंगल आशीर्वाद से रेवाड़ी में “अकलंक शरणालय छात्रावास” की स्थापना हुई है| यहाँ बच्चे उच्च सिक्षा के साथ धर्म की शिक्षा भी ग्रहण कर रहें हैं| 

कृतियाँ

आपने चाहे प्राकृत हो संस्कृत हो अथवा अंग्रेजी सभी भाषाओं में अनुपम एवं अद्वितीय कृतियों की रचना की है| प्रतिक्रमण ग्रंथत्रयी, दार्शनिक प्रतिक्रमण, तिथ्यर भावणा, बरसाणु पेक्खा (कादम्बनी टीका), स्तुति पथ, प्रश्नोत्तर रत्नमालिका, अर्चना पथ, पाइए सिक्खा, अनासक्त महायोगी, श्री वर्धमान स्त्रोत, अर्न्तगूंज बेटा, नयी छहढाला, जैन सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, मनोविज्ञान, लोक विज्ञान, Fact of Fate, Talk for Learners आदि 80 से भी अधिक कृतियों की रचना की है|

भक्तों के निवेदन पर आपके द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य को इस वेबसाईट पर संकलित करने एवं संयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है| आगामी समय में मुनि श्री द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य, भजन एवम् विडिओ आपको इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहेंगे|                 

Sunday, March 21, 2021

जन्म राशि के अनुसार तिलक का प्रयोग

 राशि के हिसाब से तिलक लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैंं. इससे व्यक्ति के शरीर में बहुत तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है ।

जब भी आप पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाते होंगे तो आपको अंदर से एक सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता होगा. दरअसल धार्मिक दृष्टि से माथे के बीच का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस जगह पर आज्ञाचक्र होता है, जिसे ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है. जिसकी वजह से व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र होता है. इसके अलावा मस्तक के बीच के स्थान को त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है क्योंकि यही स्थान शरीर की तीन नाड़ियों के मिलन का भी केंद्र होता है.


माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वो स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है. धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं. लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक अपनी राशि के अनुसार लगाया जाए तो ये कहीं ज्यादा प्रभावी होता है. इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैंं. इससे व्यक्ति के शरीर में बहुत तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है. इससे उसकी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के योग का निर्माण होता है. यहां जानिए राशि के हिसाब से कौन सा तिलक लगाना चाहिए.



मेष : इस राशि वालों को हमेशा लाल कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मेष का स्वामी मंगल होता है. मंगल का रंग लाल माना गया है.


वृष : ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है. ऐसे लोगों को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए. अगर सफेद चंदन न हो तो दही से मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं.


मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना बहुत शुभ माना गया है. अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है. ये दो तरह का होता है शैव और वैष्णव. गृहस्थ लोगों को शैव अष्टगंध का प्रयोग करना चाहिए.


कर्क : इस राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा का रंग सफेद होता है. ऐसे लोगों को सफेद रंग का चंदन मस्तक पर लगाना चाहिए.


सिंह : सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य है. ऐसे लोगां को लाल रंग के कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए.


कन्या : इस राशि का स्वामी भी बुध है. ऐसे लोगों को भी अष्टगंध का तिलक लगाने से काफी लाभ होता है.


तुला : शुक्र ग्रह तुला राशि का स्वामी होता है. इस राशि के जातक भी सफेद चंदन या दही का तिलक लगाएं.


वृश्चिक : मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए.


धनु : धनु राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं. ऐसे लोगों को पीला चंदन या हल्दी को मस्तक पर लगाना चाहिए.


मकर : मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं. इन लोगों को काली भस्म या काला काजल मस्तक पर लगाना चाहिए.


कुंभ : इस राशि के लोगों को भी काली भस्म या काजल ही माथे पर लगाना चाहिए क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं.


मीन : ये राशि बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है. ऐसे लोगों को पीला चंदन, केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए.

Saturday, March 13, 2021

मंत्रों के प्रयोग

 *मुख्य मंत्रों के  9 भेद*


(1)  *स्तम्भण मंत्र* 

(2)  *मोहन मंत्र*

(3)  *उच्चाटन मंत्र*

(4)  *वश्याकर्षण मंत्र*

(5)  *जृम्भण मंत्र*

(6)  *विद्वेषण मंत्र*

(7)  *मारण मंत्र*

(8)  *शांति मंत्र*

(9)  *पौष्टिक मंत्र*


1 *स्तम्भन* - *जिन मंत्र ध्वनियों के द्वारा सर्प , व्याघ्र, सिंह, आदि ,भूत, प्रेत , पिशाच, आदि दैविक बाधाओं को , शत्रु सेना के आक्रमण को जहां के तहां निष्क्रिय कर स्तम्भित (कील) देना मंत्र का फल है।*


(2) *मोहन* - *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा किसी को भी मोहित कर दिया जाये वह मोहन मंत्र है।*


(3) *उच्चाटन* - *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा किसी के मन को अस्थिर, उल्लास रहित एवं विक्षिप्त, निरुत्साहित, स्थानभ्रष्ट हो जाये वह उच्चाटन मंत्र है।*


(4) *वश्याकर्षण*- *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा इच्छित वस्तु या व्यक्ति वश में हो जाये, किसी का विपरीत मन भी बदल जाये वह वश्याकर्षणमंत्र है।*


(5) *जृम्भण मंत्र* - *जिन  मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा शत्रु , भूत ,प्रेत, व्यंतर, भी भयभीत हो वह मंत्र जृम्भण मंत्र है।*


(6) *विद्वेषण मंत्र* - *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा कुटुम्ब, जाति, देश, समाज, राष्ट्रादि में कलह वैमनस्य हो जाये वह विद्वेषण मंत्र है।*


(7) *मारण मंत्र* - *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा शत्रु, प्रतिकूल व्यक्तियों के प्राणों का वियोग हो वह मारण मंत्र है।*


(8) *शांति मंत्र* - *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा भंयकर व्याधि, व्यंतर, भूत-पिशाचों की पीडा, क्रूर ग्रह - जंगम स्थावर, विष बाधा, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, दुर्भिक्षादि, ईतियों और चोर आदि का भय शांत हो वह शान्तिमंत्र है।*


(9) *पौष्टिक मंत्र*- *जिन मंत्रों की ध्वनियों के द्वारा सुख समाग्रियों की प्राप्ति, सन्तान आदि की प्राप्ति हो वह मंत्र पौष्टिक मंत्र है।*


** *वश्य, आकर्षण , उच्चाटन मंत्र में हूं का प्रयोग किया जाता है।*


** *स्तम्भण , विद्वेषण ,मोहन मंत्र में नम: का प्रयोग किया जाता है।*


** *पौष्टिक मंत्र के लिए वषट् का प्रयोग किया जाता है।*


** *मारण मंत्र में फट् का प्रयोग किया जाता है।*


** *मंत्र के अन्त में स्वाहा शब्द पाप नाशक ,मंगलकारक, तथा आत्मा की आंतरिक शांति को उद्बुद्ध करने वाला बतलाया है।**



Monday, March 1, 2021

आर्त ध्यान का विश्लेषण

 *आर्त ध्यान*


पीड़ा से उत्पन्न हुए ध्यान को आर्तध्यान कहते हैं। इसके चार भेद हैं-विष, वंटक, शत्रु आदि अप्रिय पदार्थों का संयोग हो जाने पर ‘वे कैसे दूर हों’ इस प्रकार चिन्ता करना प्रथम अनिष्ट-संयोगज आर्तध्यान है। अपने इष्ट-पुत्र, स्त्री और धनादिक के वियोग हो जाने पर उसकी प्राप्ति के लिए निरन्तर चिन्ता करना द्वितीय इष्टवियोगज आर्तध्यान है। वेदना के होने पर उसे दूर करने के लिए सतत चिन्ता करना तीसरा वेदनाजन्य आर्तध्यान है। आगामी काल में विषयों की प्राप्ति के लिए निरन्तर चिन्ता करना चौथा निदानज आर्तध्यान है। यह आर्तध्यान छठे गुणस्थान तक हो सकता है। छठे में निदान नाम का आर्तध्यान नहीं हो सकता है।


ये ध्यान दुर्ध्यान में आता है । जो नरक का मार्ग दिखाता है ।


आर्त ध्यान - चार प्रकार का होता है ।


1. अनिष्ट का संयोग -2 .इष्ट का वियोग ,3.वेदना 4.निदान ।


           *अनिष्ट संयोग*

स्वयं की अपेक्षा, आशा, इच्छा , आवश्यकता, मनसा के अनुरूप वस्तु, व्यक्ति,पदार्थ, आदि की प्राप्ति ना होंना अपितु अनेच्छिक ही मन मारकर मजबूरी में कार्य करना कराना आदि का उपस्थित होना, उसका चिंतन करना अनिष्ट संयोग नामक आर्त ध्यान है ।

*इष्ट वियोगज*

अपने प्राणों से प्रिय -मित्र, बन्धु,परिजन,पति, स्त्री,पुत्र, धन, भवन-वाहन, सत्ता, उत्तराधिकार आदि जिसे जीवन में सबसे अधिक महत्व दिया हो प्रिय माना हो उनके वियोग हो जाने पर उनका बार-बार चिंतन करना 

इष्ट वियोगज नामक आर्त ध्यान है । 


*वेदना जन्य*

शारीरिक-मानसिक-वाचनिक वेदना के उत्पन्न होने पर उससे निजात पाने के उपाय का चिंतन करना वेदना जन्य आर्त ध्यान है ।


       *निदानज*

इस जन्म की अवस्थाओं में जो प्राप्त नहीं हुआ उसे अगली अवस्था में प्राप्ति का चिंतन एवं इस भव में अप्राप्त इच्छाओं, वैभव, सुख, अभिलाषाओं,  की प्राप्ति की कामना आगामी काल ,भव, जन्म में करना कि ये मुझे प्राप्त हो, ये वस्तु मेरे पास होना चाहिए आदि अनेक चिंतन करना निदानज आर्त ध्यान है ।


सर्व प्रकार के धर्म एक ध्यान में अंतर्भूत हैं

द्रव्यसंग्रह टीका/47

*दुविहं पि मोक्खहेउं ज्झाणे पाउणदि जं मुणी णियमा। तम्हा पयत्तचित्ता जूयं झाणं समब्भसह।47।*

=मुनिध्यान के करने से जो नियम से निश्चय व व्यवहार दोनों प्रकार के मोक्षमार्ग को पाता है, इस कारण तुम चित्त को एकाग्र करके उस ध्यान का अभ्यास करो।( तत्त्वानुशासन/33 )


अतः ज्ञानी जीव को आर्त ध्यान का परित्याग करना चाहिए । यह सीधा नरक तक ले जाता है ।


डॉ आशीष जैन शिक्षाचार्य 

कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष(डीन)

विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग 

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह मध्यप्रदेश

Monday, February 22, 2021

हवन का वैज्ञानिक महत्व

 भारतीय संस्कृति में अग्रिहोत्र कर्म प्रतिदिन करने की बौद्धिक काल से परम्परा रही है। यज्ञ, हवन के बिना कोई भी कार्य पूर्ण न मानने के पीछे इसमें निहित लाभ ही रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के ट्रेले नामक वैज्ञानिक ने हवन पर रिसर्च की, जिसमें उन्हें पता चला कि हवन मुख्यत: आम की लकड़ी से किया जाता है। जब आम की लकड़ी जलती है तो फॉर्मिक एल्डिहाइड नामक गैस उत्पन्न होती है जो खतरनाक जीवाणुओं को मारकर वातावरण को शुद्ध करती है। इस रिसर्च के बाद ही वैज्ञानिकों को इस गैस और इसके बनने का तरीका पता चला। गुड़ को जलाने पर भी यह गैस उत्पन्न होती है। टौटीक नामक वैज्ञानिक ने हवन पर की गई अपनी रिसर्च में ये पाया कि यदि आधा घंटा हवन में बैठा जाए अथवा हवन के धुएं से शरीर का सम्पर्क हो तो टायफाइड जैसे खतरनाक रोग फैलाने वाले जीवाणु भी मर जाते हैं और शरीर शुद्ध हो जाता है।

हवन की महत्ता देखते हुए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के वैज्ञानिकों ने भी इस पर रिसर्च की। उन्होंने ग्रंथों में वर्णित हवन सामग्री जुटाई और जलने पर पाया कि यह विषाणु नाश करती है। फिर उन्होंने विभिन्न प्रकार के धुएं पर भी शोध किया और देखा कि सिर्फ एक किलो आम की लकड़ी जलने से हवा में मौजूद विषाणु बहुत कम नहीं हुए पर जैसे ही उसके ऊपर आधा किलो हवन सामग्री डाल कर जलाई गई, एक घंटे के भीतर ही कक्ष में मौजूद जीवाणुओं का स्तर 14 प्रतिशत कम हो गया।

यही नहीं, उन्होंने आगे भी कक्ष की हवा में मौजूद जीवाणुओं का परीक्षण किया और पाया कि कक्ष के दरवाजे खोले जाने और सारा धुआं निकल जाने के 24 घंटे बाद भी जीवाणुओं का स्तर सामान्य से 96 प्रतिशत कम था।  बार-बार परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि इस बार के धुएं का असर एक माह तक रहा और उस कक्ष की वायु में विषाणु स्तर 30 दिन बाद भी सामान्य से बहुत कम था। रिपोर्ट में लिखा गया कि हवन द्वारा न सिर्फ मनुष्य बल्कि वनस्पतियों, फसलों को नुक्सान पहुंचाने वाले जीवाणुओं का नाश होता है जिससे फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम हो सकता है।

क्या हो हवन की समिधा (जलने वाली लकड़ी): समिधा के रूप में आम की लकड़ी सर्वमान्य है परन्तु अन्य समिधाएं भी विभिन्न कार्यों के लिए प्रयुक्त होती हैं। सूर्य की सीमा मदार की, चंद्रमा की पलाश की, मंगल की खैर की, बुध की चिड़चिड़ा की,  बृहस्पति की पीपल की, शुक्र की गलूर की, शनि की शमी की, राहू की दूर्वा की और केतु की कुशा की समिधा कही गई है। मदार की समिधा रोग का नाश करती है, पलाश की सब कार्य सिद्ध करने वाली, पीपल की प्रजा (सन्तति) का काम कराने वाली, गूलर की स्वर्ग देने वाली, शमी की पाप नाश करने वाली, दूर्वा की दीर्घायु देने वाली और कुशा की समिधा सभी मनोरथ को सिद्ध करने वाली होती है।

हव्य (आहुति देने योग्य द्रवों) के प्रकार: प्रत्येक ऋतु में आकाश में भिन्न-भिन्न प्रकार के वातावरण रहते हैं। सर्दी, गर्मी, नमी, वायु का भारीपन, हल्कापन, धूल, धुआं, बर्फ आदि का भरा होना। विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं की उत्पत्ति, वृद्धि एवं समाप्ति का क्रम चलता रहता है इसलिए कई बार वायुमंडल स्वास्थ्यकर होता है। कई बार अस्वास्थ्यकर हो जाता है। इस प्रकार की विकृतियों को दूर करने और अनुकूल वातावरण उत्पन्न करने के लिए हवन में ऐसी औषधियां प्रयुक्त की जाती हैं जो इस उद्देश्य को भली प्रकार पूरा कर सकती हैं।

होम द्रव्य: होम द्रव्य अथवा हवन सामग्री वह जल सकने वाला पदार्थ है जिसे यज्ञ (हवन/होम) की अग्रि में मंत्रों के साथ डाला जाता है।

सुगंधित: केसर, अगर, तगर, चंदन, इलायची, जायफल, जावित्री, छड़ीला, कपूर, कचरी, बालछड़, पानड़ी आदि।

पुष्टिकारक: घृत, गुग्गल, सूखे फल, जौ, तिल, चावल, शहद, नारियल आदि।

मिष्ट: शक्कर, छुहारा, दाख आदि।

रोग नाशक: गिलोय, जायफल, सोमवल्ली, ब्राह्मी, तुलसी, अगर तगर तिल, इंद्र जौ, आंवला, मालकांगनी, हरताल, तेजपत्र, प्रियंगु केसर, सफेद चंदन, जटामांसी आदि। उपरोक्त चारों प्रकार की वस्तुएं हवन में प्रयोग होनी चाहिएं।


अन्न के हवन में मेघ-मालाएं अधिक अन्न उपजाने वाली वर्षा करती हैं। सुगंधित द्रव्यों से विचार शुद्ध होते हैं। मिष्ट पदार्थ स्वास्थ्य को पुष्ट एवं शरीर को आरोग्य प्रदान करते हैं इसलिए चारों प्रकार के पदार्थों को समान महत्व देना चाहिए। यदि अन्य वस्तुएं उपलब्ध न हों तो जो मिले उसी से या केवल तिल, जौ, चावल से भी काम चल सकता है।

Saturday, January 16, 2021

राम, अयोध्या और जैन धर्म का अनादि सम्बन्ध

 *श्री राम ,अयोध्या और जैन धर्म का अनादि सम्बन्ध: एक चिंतन*


*डॉ आशीष जैन शिक्षाचार्य*

*संकायाध्यक्ष- कला एवं मानविकी संकाय*

*विभागाध्यक्ष-संस्कृत विभाग, एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह मध्य प्रदेश*

------------------------------------–--


*नमः इक्ष्वाकुवंशाय, सूर्यवंशाय जन्मने ।*

*मर्यादारूप रामाय, विश्वज्ञानात्मने नमः ।।*

भगवान वृषभ देव के इक्ष्वाकु वंश के लिए नमस्कार हो , सूर्यवंश में उत्पन्न मर्यादा रूप राम  और  उनके वैश्विक ज्ञान के लिए  नमस्कार हो ।



राम शब्द नहीं हैं ,राम एक व्यक्तित्व हैं पर समझने के लिए राम शब्द की व्याख्या शास्त्रों में इस प्रकार प्राप्त होती है - राम शब्द संस्कृत की *रम् धातु और  घञ् प्रत्यय  के संयोग से निष्पन्न होता है ।रम् धातु का अर्थ रमण -निवास -विहार करने में होता है । वे प्राणी मात्र के हृदय में रमण निवास करते हैं ।


 रमते कणे-कणे  इति रामः ।

------------–-------------------------------


 जैन धर्म में राम की व्याख्या 


रमन्ते योगिनः यस्मिन् स: रामः ।


जिनमें योगी जन रमते हैं । वह राम हैं । वे केवल सीता  के ही राम नहीं , वे केवल दशरथ के ही राम नहीं , वे केवल अयोध्या के ही राम नहीं हैं ,वे केवल  पारिवारिक सम्बन्धों में बंधे राम   नहीं हैं वे तो प्रत्येक आत्मा में रमने वाले राम हैं ।  यह व्यापक अर्थ  जैन धर्म के राम है ।


राम का व्यक्तित्व  जैन पुराण के अनुसार 

-------------------//---------////---------

जैन बाल्मीकि रविषेणाचार्य विरचित पदमपुराण  नामक ग्रन्थ में श्री राम को आठवां बलभद्र , उसी जन्म से निर्वाण पद प्राप्त करने वाले तदभव मोक्षगामी जीव  स्वीकार किया गया है । जिसमें श्री राम के सम्पूर्ण चरित्र को  मर्यादा , श्रेष्ठ पुत्र-पिता-पिता -राजा  एवं ज्ञान, वैराग्य तथा अध्यात्म का प्रतीक माना है । 


जैन बीजाक्षर विज्ञान के अनुसार राम शब्द का अर्थ -र +अ+म=  राम

----------------  ---------------------------

र=

 अग्निबीज है, जो शुभाशुभ कर्मों को जलाकर समाप्त कर  स्वर्ग-नरक-पशुगति के फल का अभाव करने में सक्षम हैं, वे राम हैं ।


अ-= सूर्य बीज ,भानु बीज है । जो मोहरूपी अंधकार को दूर कर अनश्वर शांति देने में सक्षम हैं , वे राम हैं ।


म= चंदबीज है, जो अमृत से परिपूर्ण अखंड चैतन्य आत्मा के ममत्व भावना को दूर करने में मर्यादा संयम में बांधने की क्षमता रखते हैं , वे राम हैं  ।

-----  -------------------------------------

अयोध्या  के नाम - अवध, कौशल  अपरजिता, साकेत  आदि नाम शब्दकोशों से प्राप्त होते हैं । नामों की सार्थकता 


1.अयोध्या शब्द का सर्वोपरि अर्थ ये है कि -जहाँ युद्ध ना हुए हों , दूसरा अर्थ है जिसे युद्ध में हराया ना जा सके अथवा जिससे कोई युद्ध की इच्छा न रखता हो । 


2.अपराजिता-जो अपराजेय हो वह है अयोध्या ।


3.अवध- जहाँ प्राणी मात्र का वध ना हुआ हो। अहिंसक अयोध्या ।

4.  कौशल- जो धर्म ,शांति, जीव रक्षा, न्याय ,असि-मसि-कृषि-विद्या-वणिज्य, शिल्प एवं अन्य विद्याओं में कुशल हो वह है अयोध्या ।


-----------------------------------------

*जैन धर्म का सनातन सम्बन्ध अयोध्या से -*

जैन धर्म  के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों के जन्म स्थली जैन शास्त्रों में  सनातन नियम के रूप में उल्लेख प्राप्त होने से इसे शाश्वत (अविनाशीक) भूमि कहा जाता हैं ।

जैन मानता के अनुसार काल चक्र को 6 काल संज्ञाओं में विभाजित किया गया है । जब कई कल्प व्यतीत हो जाते हैं तब हुडावसर्पिणी काल आता है । जिसमें सब यथावत रहता है पर कुछ विसंगतियां रहती हैं , उसी कारण से वर्तमान के 24 तीर्थंकरों में केवल 5 तीर्थंकरों का जन्म अयोध्या में हुआ । 

जिसमें जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान वृषभदेव का जन्म 14 वे मनु (कुलकर) के नाभिराय के यहां हुआ , इनके अतिरिक्त 

श्री अजितनाथ, श्री अभिनन्दननाथ, श्री सुमतिनाथ और  श्री अनन्तनाथ भगवान का जन्म  भी अयोधया में हुआ । 

जैन शास्त्रों में जहाँ तीर्थंकर का जन्म होता है वहां गर्भ के 6 माह पूर्व से जन्म तक कुल 15 माह तक कुबेर इन्द्र    द्वारा प्रहर क्रम से रत्नों की वर्षा करता है । इसलिए उस भूमि को हिरण्य- गर्भा,रत्न -गर्भा, स्वर्ण -गर्भा आदि नामों से भी उल्लेखित किया गया है ।

जैन धर्म ग्रंथों में श्री सम्मेदशिखर एवं अयोध्या को शाश्वत भूमि के रूप में स्वीकार किया गया है ।

यह शाश्वत भूमि है -जिसका विनाश कल्पकाल के  अंत में भी नहीं होता है ।केवल दोनों के ध्रुव परिवर्तित होते हैं । इन भूमियों के नीचे शाश्वत स्वस्तिक स्थित है । इसलिए भी इन्हें शाश्वत कहा जाता है । 

भगवान राम का जन्म अयोध्या में और कुंडलपुर के बड़े बाबा के रूप में विश्व विख्यात  प्रथम तीर्थंकर का जन्म ,कुल  आदि में समानता की कड़ी को जोड़कर रखती है । 

भगवान वृषभ देव के पुत्र भरत चक्रवर्ती एवं श्री राम के अनुज भरत के नाम पर भारत का नामोल्लेख यह भी इस कड़ी को मजबूत करता है ।


द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजित नाथ के समय में  श्री राम के पूर्वज  महाराज सगर चक्रवती उनके पुत्र एवं भगीरथ -   गंगावतरण  आदि की कथा वर्णित है ।

उपरोक्त साक्ष्य जैन धर्म और राम को बेजोड़ बनाते हैं ।

Friday, January 1, 2021

बेल पत्र ,अनाज,पुप्ष और शंकर का सम्बंध

 🔱 ॐ नमः शिवाय 🔥

 

बिल्व_वृक्ष_विशेष_पंचपत्रबिल्व_दर्शनम् l


🌿1. बिल्व वृक्ष के पत्ते शंकर जी का आहार माने गए हैं, इसलिए भक्त लोग बड़ी श्रद्धा से इन्हें महादेव के ऊपर चढ़ाते हैं। शिव की पूजा के लिए बिल्व-पत्र बहुत ज़रूरी माना जाता है। शिव-भक्तों का विश्वास है कि पत्तों के त्रिनेत्रस्वरूप् तीनों पर्णक शिव के तीनों नेत्रों को विशेष प्रिय हैं।भगवान शंकर को बिल्व पत्र बेहद प्रिय हैं।

🌿2. अगर किसी की बिल्व वृक्ष के नीचे मृत्यु हो जाए तो उसको मोक्ष मिल जाता है l

🌿3. वायुमंडल में व्याप्त अशुध्दियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बिल्व वृक्ष में होती है ।

🌿4. चार पांच छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है ।

🌿5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है। और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है।

🌿6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापो का नाश होता है।

🌿7. बेल वृक्ष को सींचने से पितर तृप्त होते है।

🌿8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

🌿9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ।

🌿10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी उसके सारे पाप मुक्त हो जाते है ।

🌿11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का अवश्य लाभ मिलता है।

🌿कृपया बिल्व पत्र का पेड़ जरूर लगाये । 

बिल्व पत्र के लिए पेड़ को क्षति न पहुचाएं।


🌿 शिवजी की पूजा में ध्यान रखने योग्य बात :-🌿

शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन सी चीज़ चढाने से क्या फल मिलता है । किसी भी देवी-देवता का पूजन करते वक़्त उनको अनेक चीज़ें अर्पित की जाती है। प्रायः भगवन को अर्पित की जाने वाली हर चीज़ का फल अलग होता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन

मिलता है कि भगवन शिव को अर्पित करने वाली अलग-अलग चीज़ों का क्या फल होता है।


🌿 शिवपुराण के अनुसार जानिए कौन सा अनाज भगवान शिव को चढ़ाने से क्या फल मिलता है ? 🌿

1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाताहै।

3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरीत कर देना चाहिए।


🌿 शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन सा रस(द्रव्य) चढ़ाने से उसका क्या फल मिलता है ? 🌿

1. ज्वर (बुखार) होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

2. नपुंसक व्यक्ति अगर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करे, ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत करे तो उसकी समस्या का निदान संभव है।

3. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।

4. सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।

5. शिवलिंग पर ईख (गन्ना) का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।

6. शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

7. मधु (शहद) से भगवान शिव का अभिषेक करने से राजयक्ष्मा (टीबी) रोग में आराम मिलता है।


🌿 शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन का फूल चढ़ाया जाए तो उसका क्या फल मिलता है-? 🌿

1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

4. शमी पत्रों (पत्तों) से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती

है।

6. जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

7. कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशनकरता है।

10. लाल डंठलवाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।

11. दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।


यदि जीवन में समस्याएं हैं, तो उनका समाधान भी है, समाधान बस आप समर्पित भाव से शिवजी की भक्ति करके शिवजी को प्रसन्न कीजिए , शिवजी के आशीर्वाद से आपकी समस्याओ का समाधान भी हो जायेगा l


आप सभी शिव भक्तों से निवेदन है,आप जहां 

पर भी हैं, वहीं से देवों के देव महादेव को साक्षात अपने समक्ष मानते हुए नमन अवश्य कर लें l


     

       🌿 ॐ  🌿

  

गाय के गोबर का महत्व

 आयुर्वेद ग्रंथों  में हमारे ऋषि मुनियों ने पहले ही बता दिया गया  था कि   *धोवन पानी पीने का वैज्ञानिक तथ्य और आज की आवश्यकता* वायुमण्डल में...